भदोही, फरवरी 23 -- गोपीगंज (भदोही) हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर दक्षिणी कन्नौजिया बस्ती में प्रेमिका से अनबन के बाद एक किशोर ने रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने किशोरी को वीडियो कॉल भी किया था। किशोरी की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बस्ती निवासी रमेश कन्नौजिया का 15 वर्षीय पुत्र अनमोल कक्षा 10 का छात्र था। चर्चा के अनुसार करीब दस माह पहले इंस्टाग्राम पर पहचान होने के बाद उसकी वाराणसी के जक्खिनी क्षेत्र निवासी दूसरी जाति की एक किशोरी से प्रेम संबंध हो गया था। बताया जाता है कि दोनों ने परिजनों की जानकारी के बिना विवाह करके जंगीगंज के पास स्थित एक मकान में किराये पर रहने लगे थे। किशोर दिन में किराये के मकान में रहता था, जबकि रात में घर लौट आता था। रविवार रात वीडियो कॉल प...