भागलपुर, नवम्बर 14 -- गोराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से नाबालिग लड़का-लड़की को पुलिस ने बरामद किया है। करीब चार दिन पहले दोनों घर से फरार हो गए थे। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने शादी की नीयत से अपहाण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोमवार को दोनों लड़का-लड़की गांव पहुंचे। जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों को थाने लाया गया। गोराडीह थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि लड़की का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...