कन्नौज, जनवरी 6 -- कन्नौज। अपनी ही नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म कर रिश्ते को शर्मसार कर देने वाले पिता को कोर्ट ने मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी पिता पर 13 हजार का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को अदालत से सीधे जेल भेज दिया गया। शासकीय अधिवक्ता संतकुमार दुबे के मुताबिक गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव में साल 2022 में एक पिता ने अपनी ही 11 साल की पुत्री से दुष्कर्म कर हैवानियत की सारी सीमाएं पार कर दीं। पीड़िता के बाबा ने कोतवाली में अपने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना की गहनता से जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीष पॉक्सो एक्ट अल्का यादव ने पीड़िता की गवाही एवं साक्ष्यों के आधार पर अभि...