काशीपुर, नवम्बर 17 -- - पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस काशीपुर। एक महिला ने अज्ञात पर उसकी नाबालिग पुत्री को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा कि उसकी 17 वर्षीय बेटी एक गर्ल्स इंटर कॉलेज में 11 वीं की छात्रा है। 15 नवंबर की सुबह वह स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसको करीब दो माह पूर्व कॉल आई थी। इसमें अज्ञात व्यक्ति ने उसे धमकी दी गई थी। कुंडा थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नाबालिग की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...