दरभंगा, अगस्त 26 -- बहेड़ी। थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पिता के मुताबिक उनकी नाबालिग पुत्री गुरुवार रात नौ बजे से ही घर से लापता है। उन्होंने जोरजा गांव के मो. रैफत पर अपहरण का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने अपने परिवार और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर यह साजिश रची। पीड़ित परिवार ने बताया कि लड़की के लापता होने के साथ ही घर में रखे जेवरात और नकदी भी गायब हो गए हैं। परिवार ने पुलिस से लड़की की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.