नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पटेल नगर इलाके में हुई हत्या की कोशिश की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। घटना 28 जनवरी की है, जब एक नाबालिग लड़के पर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही टीम अस्पताल पहुंची, जहां घायल किशोर भर्ती मिला। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उसे आरएमएल अस्पताल रेफर किया गया। पूछताछ में पता चला कि घायल 16 वर्षीय किशोर बलजीत नगर का रहने वाला है। वह अपने पिता की स्कूल वैन में बैठा हुआ था, जबकि उसके पिता दूसरे स्कूल से छात्रों को लेने गए थे। जांच में सामने आया कि करीब पांच-छह दिन पहले पीड़ित का उन्हीं लड़कों से किसी निजी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान आरोपियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.