नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुखर्जी नगर इलाके में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल पर नाबालिग नौकरानी से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी कांस्टेबल विकास तंवर फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय पीड़िता अपनी मां, भाई और बहन के साथ बुराड़ी इलाके में रहती है। पिता की मौत के बाद दोनों बहनें मुखर्जी नगर में छात्रों के घरों में काम करती हैं। पीड़िता ने बताया कि वह विकास तंवर के फ्लैट पर बहन के साथ काम करती थी। आरोप है कि 25 दिसंबर को काम के दौरान विकास ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर परिवार की हत्या की धमकी दी। डर के कारण उसने वहां काम छोड़ दिया। बुधवार को बहन के कहने पर वह दोबारा फ्लैट पर गई, जहां आरोपी ने दोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.