बिहारशरीफ, जनवरी 24 -- पीड़िता ने महिला थाना में एफआईआर के लिए दिया आवेदन बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने चार लड़कों पर बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। शनिवार को परिजनों के साथ महिला थाना पहुंचकर उसने एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पीड़िता की माने तो चार में से तीन लड़के को वह पहचानती है। इनमें से एक के साथ उसकी पहले से जान पहचान थी। पीड़िता की माने तो वह गयाजी में परिजनों के साथ रहती है। 22 जनवरी को चारों आरोपितों ने जबरन उसे बाइक पर बिठाया और नालंदा ले आये। 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। 23 जनवरी को एक आरोपित बेहोशी की हालत में बाइक पर बिठाकर उसे घर छोड़ गया। परिजनों को घटना की जानकारी दी और शनिवार को महिला थाना पहुंची। हालांकि, वह यह नहीं बता रही है कि इस दौरान उसके साथ क्या हुआ। उसने अंदेशा जताया है कि उस...