मोतिहारी, नवम्बर 13 -- रक्सौल, हिन्दस्तान संवाददाता। दो माह पूर्व नेपाल से सोशल प्लेटफॉर्म वाट्सअप पर सम्पर्क कर प्यार का झांसा देकर एक नेपाली नाबालिग लड़की को तस्करी कर दिल्ली ले जाने की योजना बना रहे तस्कर को पकड़ा गया। एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग क्षेत्र मुख्यालय बेजपारा असम के प्रयास से पुलिस ने सुगौली में छापेमारी करके बुधवार को मुक्त करा कर तस्कर को गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि एसएसबी इंस्पेक्टर शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि संयुक्त मानवीय मिशन अभियान के तहत ऑपरेशन को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब पीड़िता की मां ने इस घटना की जानकारी वाट्सअप के माध्यम से रोते बिलखते हुए दी।सूचना में बताया गया कि उनकी 14 वर्षीया पुत्री को कोई गिरी नामक युवक बहला-फुसलाकर दो महीने पहले नेपाल से बिहार ले गया है। बताया कि हाल ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.