गुमला, फरवरी 18 -- रायडीह। थाना में नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने स्कूल के ही स्टाफ स्टेफन कूजूर (19 वर्ष) को मंगलवार को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया। पीड़िता डुमरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह कक्षा आठवीं में पढ़ाई कर रही है। मामले को लेकर पीड़िता ने रायडीह थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मामले की विधि-सम्मत जांच की जा रही है और पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय व कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...