देवरिया, फरवरी 1 -- लार (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना पिछले साल नवम्बर माह की है। परिजनों को इसकी जानकारी शुक्रवार को बालिका की तबीयत बिगड़ने पर हुई। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका कक्षा आठ की छात्रा है। परिजनों के अनुसार नवम्बर माह में स्कूल से एक युवक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। परिजनों को शुक्रवार को उस समय हुई, जब बालिका की तबीयत बिगड़ी और उसे चक्कर आने के साथ ही पेट में दर्द होने लगा। घर वाले उसे लेकर लार सामुदायिक केन्द्र गए, जहां डॉक्टर ने दवा देन...