संतकबीरनगर, जनवरी 13 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना धनघटा क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक नाबालिग छात्रा पढ़ाई के सिलसिले में अपने रिश्तेदार के यहां थाना धनघटा क्षेत्र में रह रही थी। 4 जनवरी की सुबह लगभग चार बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों का आरोप है कि छात्रा किसी अज्ञात युवक के संपर्क में थी और आशंका है कि वही युवक उसे बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा जयप्रकाश दुबे न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.