औरैया, फरवरी 9 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र से एक 17 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन घटना के करीब पन्द्रह दिन बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 दिसंबर 2025 की सुबह करीब नौ बजे उसकी पुत्री रोज की तरह कस्बे के एक विद्यालय पढ़ने के लिए गई थी। विद्यालय की छुट्टी दोपहर करीब 2:30 बजे होने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। मां का आरोप है कि गांव का ही मुरारी पुत्र दिलासा राम उसकी बेटी से बातचीत करता था और आशंका है कि वही बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.