धनबाद, फरवरी 25 -- जोड़ापोखर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता के बयान पर जोड़ापोखर थाना में रोहित राम (22) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने छापेमारी कर छात्रा व युवक को उसके घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को युवक को जेल भेज दिया और छात्रा का न्यायालय में बयान दर्ज कराया है। छात्रा के पिता ने बताया कि 22 फरवरी को युवक मेरी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर ले भागा था। थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...