संवाददाता, अगस्त 17 -- यूपी के अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र की एक छात्रा को शुक्रवार को एक आरोपी उसके कॉलेज से बहला-फुसलाकर ले गया। रास्ते में उसे बुर्का पहनाया और अपने साथ देवबंद ले जा रहा था। साथ ही धर्म परिवर्तन का प्रयास किया गया। शक होने पर लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। इसके विरोध में कुछ संगठन के लोग थाने पहुंचे और लव जिहाद का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है। छात्रा को फिलहाल वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 साल की किशोरी हरदुआगंज क्षेत्र के कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। शुक्रवार को वह स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। इसी बीच वहां हरदुआगंज क्षेत्र के गांव मोरथल निवासी रिहान पहुंच गया। आरोप है कि वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.