मऊ, फरवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भातकोल-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग के पास एक दिन पूर्व 11 वीं की छात्रा की दिन दहाड़े अपहरण के मामले में पुलिस एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश में जुटी है। जबकि एक बदमाश को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना के बाबत छात्रा के पिता ने दो बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा रानीपुर थाने में दर्ज कराया है। क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ने दावा किया है कि जल्द ही फरार दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासिनी 16 वर्षीय छात्रा शुक्रवार को नित्य की भांति कांन्वेंट स्कूल में पढ़ने गई थीं। दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह स्कूली वैन में सवार होकर वापस घर लौट रही थी, इसी दौरान धर्मसीपुर पेट्रोल पम्प के पास कार सवार दो बदमाश स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.