सिद्धार्थ, जनवरी 4 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण और परिवार को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। घटना 11 दिसंबर की बताई जा रही है। रविवार को पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी क्षेत्र के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। आरोप है कि 11 दिसंबर की शाम छात्रा घर से बाहर शौच के लिए गई थी। उसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे जबरन उठा ले गया। पीड़िता की मां के अनुसार आरोपी ने छात्रा के धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी और लगातार फोन कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता की मां ने पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.