गिरडीह, नवम्बर 2 -- पचम्बा। गुरुवार को पचम्बा थाना क्षेत्र के डंडियाडीह में 12 वर्षीय महजबी की मौत रहस्यमय बनी हुई है। हालांकि पचम्बा पुलिस इसमें लगातार जांच में जुटी है। ज्ञात हो कि 12 वर्षीय महजबी अपनी छत पर कपड़ा सुखाने वाली रस्सी से झूलती पाई गई थी जबकि उसकी मां बगल में शादी में गई थी। ज़ब मां लौटी तो घर का दरवाजा बंद मिला। किसी तरह कुछ स्थानीय युवक छत पर गए तो वहां वह झूलती पाई गई थी। जिसे उतारकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे मृत घोषित किया गया था। बाद में महजबी के शव को उसके मूल गांव चन्दौरी ले जाया गया था लेकिन वहां ग्रामीणों को कुछ शक हुआ तो शुक्रवार सुबह शव को थाना लाकर मृतका की मां शेरून खातून ने अज्ञात पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। आवेदन के आधार पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू की थी। बताया जाता है कि पुलिस पूरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.