सोनभद्र, फरवरी 19 -- शक्तिनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस नें दर्ज कर लिया है। लापता छात्रा की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 16 फरवरी सुबह लगभग साढे़ 10 बजे 15 वर्षीय पुत्री बिना बताए कहीं चली गई। आसपास के साथ नात रिश्तेदारों में भी पता लगाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शक्तिनगर थाने के उप निरीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि नाबालिग पुत्री छठवीं कक्षा की छात्रा है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। जांच व खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...