बिहारशरीफ, नवम्बर 21 -- बेन, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग गूंगी बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की रात में हुई है। हालांकि, आरोपित अब तक पकड़ में नहीं आया है। परिजनों की माने तो देर शाम में 12 वर्षीया बच्ची गांव में ही शादी समारोह से घर लौट रही थी। तभी आरोपित उसे बहलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। किसी तरह बच्ची घर लौटी और परिजनों को ईशारे से इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। महिला थानाध्यक्ष उषा सिन्हा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.