रांची, जनवरी 6 -- रांची। रांची के चुटिया द्वारिकापुरी की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। आरोप प्रियांश कुमार पर लगा है। इस संबंध में परिजनों ने आरोपी प्रियांश कुमार के विरूद्ध चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक, उनकी पुत्री एक जनवरी को बिना बताए घर से निकली। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो खोजबीन की। खोजबीन के दौरान पता चला कि उनकी पुत्री यूपी के मंदिर में है, जिसे प्रियांश बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। इधर, पुलिस नाबालिग की खोजबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...