गुड़गांव, जनवरी 10 -- रेवाड़ी, संवाददाता। जिले की थाना खोल पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म करने के आरोपी जूनियर कोच को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौ जनवरी को एक नाबालिग ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 12वीं कक्षा की छात्रा है। वह हॉकी खेलती है। तीन साल से उसकी अपने जूनियर कोच से जान पहचान है। करीब चार महीने पहले उसके जूनियर कोच ने स्टेडियम के बाथरूम में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इससे वह गर्भवती हो गई थी। पांच जनवरी को उसका गर्भपात हो गया। तबीयत खराब होने पर उसके परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खोल में पॉक्सो एक्ट के तहत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.