बागपत, मार्च 28 -- बागपत के सपा जिलाध्यक्ष के भाई पर ऑटो शोरूम पर नौकरी करने वाली किशोरी ने शादी का झांसा देकर रेप करने और सल्फास खिलाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सपा जिलाध्यक्ष और उसके भाई पर पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी ने बताया कि उसके परिवार की माली हालत काफी दयनीय है। जिसके चलते वह अग्रवाल मंडी टटीरी के एक ऑटो शोरूम पर नौकरी करने के लिए पहुंची थी। पीड़िता ने बताया कि शोरूम सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के भाई सतेंद्र यादव का था। सतेंद्र ने उसे शोरूम पर नौकरी दे दी थी। आरोप लगाया कि कुछ दिनों बाद सतेंद्र ने उसके साथ अश्लीलता की, लेकिन वह नौकरी जाने के डर से कुछ नहीं बोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.