गोंडा, दिसम्बर 13 -- रुपईडीह। तीन दिन पहले दवा कराने के लिए गई नाबालिक लड़की को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। इसकी शिकायत लड़की के पिता ने पुलिस से की है। कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि तीन दिन पहले उसकी नाबालिक लड़की कौड़िया बाजार में अपना उपचार करने के लिए गई हुई थी और शाम तक घर वापस नहीं आई। लड़की की काफी खोज की गई लेकिन नहीं मिली। लड़की घर में रखा तीन हजार रुपए नगद , लाखों के सोने चांदी के आभूषण अपने साथ ले गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी नाबालिक लड़की को एक व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है, जिस पर संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...