गोड्डा, फरवरी 20 -- पथरगामा , संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला फुला कर ले जाने के मामले में पिता ने थाना में लिखित आवेदन दिया हैl अपनी नवालिंग लड़की की बरामदगी की लगाई है। पथरगामा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवालिंग लड़की की बरामदगी कर थाना लायाl पुलिस ने 164 बयान के लिए लड़की को गोड्डा न्यायालय ले जाया गया जहां न्यायालय के आदेश पर नवालिग लडकी को उसके परिजन को सौप दिया गया। इस मामले को लेकर पथरगामा थाना कांड संख्या19/26 बी एन एस के तहत थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...