जौनपुर, फरवरी 11 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में सोमवार को पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यह घटना आठ सितंबर की बताई जा रही है। पीड़िता की मां ने कार्रवाई न होने पर पुलिस के उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। गांव निवासी महिला ने पांच फरवरी को पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डीआईजी वाराणसी और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बाइक पर बैठाकर भगा ले गया। आरोप है कि इस घटना में गांव के अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। महिला का कहना है कि उसने स्थानीय थाने में शिकायत कर बेटी की बरामदगी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की और न ही कोई ठोस कदम उठाया। उच्चाधिकारियों से शिकायत के...