गुड़गांव, फरवरी 20 -- सोहना, संवाददाता। अदालत ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने के आरोपी को सात दिन की रिमांड पर भेजा है। रिमांड पर आए आरोपी से पुलिस ने नाबालिग का मोबाइल फोन, जेवरात और नाबालिग को लेकर कौन-कौन से स्थानों पर रुकाने समेत अन्य मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है। शहर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपी को करीब सवा माह के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी इकबाल निवासी कोठड़ा रायपुर का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार की दोपहर बाद अदालत में पेश किया। अदालत में पेश करने के दौरान पुलिस ने आरोपी को मामले से संबंधित बरामदगी और कुछ अन्य मामलों को लेकर पूछताछ करने के लिए रिमांड मांगा था। अदालत ने पुलिस की मांग को स्वीकारते हुए आरोपी इकबाल को सात दिन रिमांड पर भेज दिया...