बाराबंकी, दिसम्बर 14 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली के बंकी कस्बा में एक आभूषण व्यापारी ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उनके नाबालिग बेटे को बहला फुसला कर लाखों रुपये के जेवर हड़प लिया। पुलिस ने इस मामले में समझौता करा दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाली के कस्बा बंकी के उत्तर टोला में यूनानी अस्पताल के निकट रहने वाले रवीन्द्र कुमार रस्तोगी बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र एक इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है। इसी दौरान मो. उमर मिर्जा नामक का युवक उसके संपर्क में आया। आरोप है कि दोस्ती की आड़ में उमर ने उनके नाबालिग बेटे को बहला फुसला कर लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवर हड़प लिया। घर व दुकान में जेवर कम लगने पर इसकी जानकारी की गई तो बेटे से 20 अगस्त को पूरी बात बताई। मामले की शिकायत स्थानीय चौकी में की गई तो पुलिस ने ...