दुमका, जनवरी 3 -- दुमका, प्रतिनिधि।नाबालिग लड़की को शादी की नियत से बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी युवक को नगर थाना की पुलिस टीम ने गुजरात से दोनों को बरामद किया और दुमका लेकर पहुंची। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए शुक्रवार को आरोपी युवक मो. शाहिद को पुलिस ने केन्द्रीय कारा भेज दिया। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की के पिता ने बेटी को बहला-फुसला कर भगाने का आरोप नगर थाना क्षेत्र के दुधानी निवासी मो. शाहिद पर लगाया था। लिखित शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि उसकी बेटी शहर के एक हाई स्कूल में 10 क्लास की विद्यार्थी है। 18 दिसंबर को घर से वह स्कूल के लिए निकली,पर लौटकर घर नहीं आई। इसके बाद आस-पास के क्षेत्रों में उसकी खोजबीन की गई, पर कहीं कुछ पत...