आगरा, फरवरी 8 -- आगरा फोर्ट स्टेशन पर नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जा रहे एक युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। शनिवार रात एसआई प्रविंद्र कुमार अपने हमराह सिपाहियों के साथ प्लेटफार्म नं. 1 पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक युवक सोनू उर्फ नरेंद्र पुत्र विनोद कुमार लोधी निवासी नगला धनीराम, जलेसर, एटा को एक नाबालिग बालिका के साथ प्लेटफार्म पर बैठे देखा। पूछताछ करने पर पता चला कि युवक बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ गुजरात ले जाने की फिराक में था। जलेसर थाने से जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि आरोपी युवक पर नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने का मुकदमा पंजीकृत है। सूचना पर जलेसर पुलिस पहुंची और जीआरपी ने दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...