मुरादाबाद, जनवरी 25 -- मैनाठेर पुलिस ने नाबालिग युवती को बहकाकर साथ ले जाने वाले युवक को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी एक पिता ने बीती 18 जनवरी को पुलिस को सौंपे शिकायत पत्र में बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया। पिता ने बताया कि 14 जनवरी को उनकी बेटी किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बातचीत करने के बाद देर शाम घर से चली गई थी। बेटी के अचानक चले जाने से परिवार को चिंता होने लगी। बताया गया कि परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं उसका फोन भी लगातार स्विच ऑफ आने लगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नाबालिग की तलाश शुरू कर की। कार्रवाई के दौरान सकुशल बरामद कर लिया गया। बयानों के आधार पर पुलिस ने रविवार को ग्राम टांडा बनेड़ा थाना मंगलौर जिला हरिद्वार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.