रामपुर, दिसम्बर 16 -- नाबालिग को दो साथी तेरह दिसम्बर की रात्रि को बहला फुसलाकर ले गए है पीड़ित पिता ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता का कहना है कि उसकी सत्रह वर्षीय नाबालिग पुत्री को तेरह दिसम्बर की रात को जिबाई थाना केमरी निवासी धीरेंद्र सिंह, थाना स्वार के गांव हड़पुरा निवासी बाबू सहित दोनों साथी बहला फुसलाकर ले गए है। पिता ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और नाबालिग की बरामद कर सौंपे जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...