सुल्तानपुर, जनवरी 9 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाना दोस्तपुर में तहरीर देकर एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। किशोरी के बाबा की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार मंगलवार की रात करीब आठ बजे उसकी 15 वर्गीय पौत्री घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन के बाद अगले दिन जानकारी मिली कि किशोरी को थाना क्षेत्र के गोपालपुर खुर्द गांव निवासी आल्हा पुत्र सदाफर बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। बताया गया कि जाते समय किशोरी अपने साथ कुछ कागजात साथ ले गई है। इस घटना के मामले में गुरुवार को तहरीर दी गई। इसके बाद पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुट गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...