रुडकी, अगस्त 4 -- एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी को दिनदहाड़े बंधक बनाने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और उनकी पत्नी रोज की तरह दो अगस्त को मजदूरी के लिए घर से बाहर गए थे। इस दौरान गांव के तीन आरोपियों ने उसकी नाबालिग बेटी को दिनदहाड़े अपने घर में बंधक बना लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी आरोपियों ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले की शिकायत उनके द्वारा नारसन चौकी में दर्ज कराई गई थी। बाद में गांव के मोजिज लोगों द्वारा समझौता कर दिया गया था। इसके ब...