सहारनपुर, दिसम्बर 17 -- एक व्यक्ति के तीन खातों से उसके नाबालिग बेटे को फ्री फायर गेम में फंसाकर साइबर ठगों ने 8.86 लाख की रकम उड़ा ली। पीड़ित के बेटे ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना तीतरो के गांव रादौर निवासी अभिषेक कुमार के मुताबिक उसके पिता साधु राम के तीन बैंक खाते हैं। साइबर ठगों ने उसके नाबालिक भाई को बहका कर विभिन्न प्रकार के गिफ्ट दिए जाने का लालच दे फ्री फायर गेम में फंसा कर उसके पिता के तीनों खातों से करीब 8 लाख 86 हजार की रकम उड़ा ली। अभिषेक कुमार के मुताबिक, इसका पता उन्हें तब चला जब उन्हें पैसों की आवश्यकता हुई तो उनके पिता के खातों में बहुत कम धनराशि बची मिली। साइबर क्राइम थाने में अभिषेक कुमार ने मामला दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.