मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर किशोरी भी बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि आरोपी युवक को जेल भेज दिया। 22 सितंबर को बिलारी के एक गांव निवासी ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग बेटी को देवीपुरा नगला का रवि पुत्र जयप्रकाश बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया। वहीं नाबालिग किशोरी को भी बरामद कर लिया। किशोरी को कोतवाली लाया गया, जहां उसे परिजनों की सपुर्दगी में दे दिया गया, जबकि आरोपी रवि को पुलिस ने जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...