भभुआ, फरवरी 24 -- दलाल ने चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को नौकरी दिलाने के नाम पर राजस्थान में ले जाकर बेचा राजस्थान के सिकर निवासी दलाल की तलाश में कैमूर पुलिस कर रही छापेमारी एसडीपीओ ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर किया मामले का खुलासा (सर के ध्यानार्थ) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को दो लाख रुपये में खरीदकर शादी रचानेवाले आरोपित को कैमूर पुलिस ने सोमवार को राजस्थान से गिरफ्तार किया। साथ ही पीड़िता को भी उसके घर से बरामद कर कैमूर लाया। गिरफ्तार आरोपित सुभाष भामू राजस्थान के चुरू जिला के शालासार थाना क्षेत्र स्थित खरियाबाद का निवासी है। लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे राजस्थान के जिला सिकर निवासी महेश कुमार अपने साथ ले गया था। महेश ने ही सुभाष के हाथों लड़की को दो लाख रुपये ...