गोरखपुर, सितम्बर 6 -- गोलाबाजार। क्षेत्र के एक नाबालिग के लापता होने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 17 वर्षीय बेटी बुधवार को कॉलेज के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी। बहुत खोजबीन के बाद भी नहीं पता चला। घर नहीं लौटने पर पता चला कि गगहा निवासी सन्नी कुमार उसे भगा ले गया। चार लोगों ने उसका सहयोग भी किया। इस मामले में पुलिस को तहरीर देने पर पुलिस ने चार पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...