मधुबनी, फरवरी 15 -- हरलाखी। हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। इस संबंध में पीड़ित लड़की की मां ने हरलाखी थाने में मनोहरपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है लड़की अपने घर मे कामकाज कर रही थी। इस दौरान आरोपित घर मे घुसा और लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी बीच लड़की की बड़ी बहन, जो मायके आई थी उसका विरोध किया। लेकिन वो असफल हो गई। इसके बाद बड़ी बहन ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद ली। लोग पहुंचते ही आरोपित को एक घर मे बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को हिरासत में ले लिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.