सिमडेगा, जुलाई 21 -- कोलेबिरा, प्रतिनधि। थाना क्षेत्र के लचरागढ़ गांव निवासी एक ग्रामीण ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले के आलोक में पुलिस ने कांड संख्या 65/25 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी नाबालिग को भी हिरासत में ले लिया है। आवेदन में कहा गया कि आरोपी नाबालिग युवक 16 जुलाई की रात करीब नौ बजे के आसपास फोन करके उनकी बेटी को घर से बाहर बुलाया और उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गया। घर ले जाकर युवक ने युवती का अश्लील फोटो एवं वीडियो दिखाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 19 जुलाई की सुबह नाबालिग बेटी अपने घर आई और अपने साथ घटित घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन रविवार को थाना पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। जिसके आलोक में...