बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- नाबालिग के साथ अश्लील हरकत मामले में आरोपी दोषी करार शेखपुरा, निज संवाददाता। व्यवहार न्यायालय के पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अविनाश कुमार की अदालत ने नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म एवं अश्लील हरकत करने के मामले में आरोपी गौतम कुमार केसरी को दोषी करार दिया है। सजा 25 फरवरी को सुनायी जाएगी। न्यायालय के इस निर्णय को बाल सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता नईला बेगम ने बताया कि आरोपी ट्यूशन पढ़ाने के दौरान दो नाबालिग बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार करता था तथा अश्लील वीडियो दिखाता था। घटना का खुलासा चार नवंबर 2022 को तब हुआ, जब एक बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई। परिजनों द्वारा 12 नवंबर 2022 को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से प्रस्तुत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.