प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- बांद्रा स्टेशन के पास रेलवे लाइन किनारे झोपड़पट्टी में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को मुंबई पुलिस ने कोहंडौर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे अपने साथ मुंबई ले गई। कोहंडौर थाना क्षेत्र के धरौली मधुपुर गांव निवासी मो. इमरान उर्फ ईमान मुंबई में रहने के दौरान पड़ोस की आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद भाग निकला। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार रात मुंबई के एसआई विजय धस, कांस्टेबल प्रणव तायडे, प्रताप पाटिल कोहंडौर पहुंचे। कोहंडौर के कांस्टेबल लालबाबू शुक्ला, कांस्टेबल प्रवीण कुमार के साथ जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.