रामपुर, अक्टूबर 3 -- मिलक। नाबालिग को बहला फुसलाकर कर ले जाने में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर चचेरे भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री ग्राम लोहा पट्टी भोलानाथ स्थित एक विद्यालय में पड़ती थी।आरोप है कि जिला बरेली के आसनपुर गांव निवासी उसके चचेरे भाई लालता प्रसाद के घर पर जिला बरेली के थाना सिरौली के शिव नगर निवासी राधेश्याम का आना जाना था।बीते रविवार को चचेरे भाई लालता प्रसाद, उसकी पत्नी बिंदिया, पुत्री रेनू, दामाद देवराज और दामाद का मित्र राधेश्याम अपहरण कर ले गए।पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.