समस्तीपुर, फरवरी 7 -- सरायरंजन। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पिता के बयान पर सरायरंजन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें उन्होंने कहा है कि विगत शुक्रवार की शाम उनकी पुत्री शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इस बीच गांव के ही मो. मनान के पुत्र मो. शाकिर उर्फ राजू एवं मो. हारुन के पुत्र मो. अशरफ उर्फ मिंटू ने पिस्तौल के बल पर उनकी पुत्री को जबरन बाइक पर बैठाकर अन्यत्र ले गए हैं। इस घटना को गांव के कई लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से देखा है। इधर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...