गोड्डा, फरवरी 13 -- पोड़ैयाहाट। डहुपगार गांव निवासी रामलाल मांझी के घर पुलिस ने इश्तेहार तमिला किया है। थाना कांड संख्या 133/25 के तहत धारा 87,96 बीएनएस का आरोपी बनाया था। नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप लगाया गया था। इसके बाद पुलिस के डर से आरोपी फरार चल रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज है। आरोपी पुलिस के डर से फरार चल रहा है। न्यायालय के निर्गत आदेश पर आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गई है। इसके बाद आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...