कन्नौज, मई 11 -- सिकंदरपुर, संवाददाता। कस्बे की रहने वाली महिला ने चौकी पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी चार दिन से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है। महिला ने बेटी के अपहरण की आशंका जताई है। कस्बा निवासी जयंती कश्यप पत्नी नंदराज कश्यप ने सिकंदरपुर चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसकी 10 वर्षीय पुत्री मीना उर्फ प्रीती चार दिन से लापता है। काफी खोजबीन के बाद अभी तक कोई पता नहीं चला है। परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि उसे बेटी के अपहरण की आशंका है। जिसके चलते उसे भय व्याप्त है। पुत्री के गायब हुए आज पूरे चार दिन हो चुके हैं। इस संबंध में सिकंदरपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया महिला ने नाबालिग बेटी के गायब होने का प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत...