बगहा, फरवरी 24 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के एक गांव से एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया है। घटना बीते 21 फरवरी की है। मामले में नाबालिग के पिता ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने बताया है कि उसकी पुत्री सरेह में शौच को गई थी। उसके बाद से उसका अता-पता नहीं है। 23 फरवरी को उसे मैसेज आया कि आपकी लड़की किडनैप हो गयी है। आप खोजबीन क्यों नहीं कर रहे हैं। उसके बाद मैसेज आया कि आपकी लड़की फोन या मैसेज करने को बोली है कि वह मुसीबत में है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...