बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं। कोर्ट के आदेश पर नाबालिग किशोर के अपहरण, जबरन विवाह कराने, जानमाल की धमकी देने, साजिश रचने और संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आदेश में आरोपों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उसहैत क्षेत्र के दारानगर बछेली गांव की रहने वाली रेशमवती पत्नी लालाराम ने सीजेएस न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके नाबालिग बेटा रजनेश की जबरन शादी कराने के लिए रिश्तेदारों व अन्य लोगों द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि गांव कोठी नगला थाना उझानी निवासी रामप्रसाद पुत्र सोरन, रामप्रकाश पुत्र चंदू, राकेश पुत्र गजराम, जितेन्द्र पुत्र ओमकार, प्रमोद पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम दारानगर बछेली थ...