अमरोहा, फरवरी 9 -- जोया। डिडौली पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से वह फरार था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लक्ष्मण पुत्र राजेंद्र दास के रूप में हुई है। वह बिहार राज्य के अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव का निवासी है। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी काफी समय से फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसे गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...