प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। फाफामऊ इलाके की 15 वर्षीय लड़की का आईवीएफ सेंटर में अंडाणु निकालने (ओवा एक्सट्रैक्शन) की पुष्टि हुई है। सेंटर की महिला एजेंट के साथ मिलकर आरोपियों ने लड़की को रुपये का प्रलोभन देकर उसका फर्जी आधार कार्ड और विवाहिता होने का कूटरचित हलफनामा देकर सेंटर में गैरकानूनी ढंग से अंडाणु निकालने की प्रक्रिया कराई गई। पुलिस ने लड़की की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि लड़की के बयान और उसकी मां की तहरीर के आधार पर फाफामऊ की रिंकी और करेली में रहने वाली उसकी विवाहित बेटी करेली की पलक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो गिरोह की कहानी सामने आई। पल...